छठ महापर्व में बिहार के इन जिलों में दिखेगी खास रौनक, जानिए क्या है पूरा मामला

धर्म-आध्यात्म। दिवाली की समाप्ति होती ही बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत हो जाती है जिसके बाद अब बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के कोने कोने और देश दुनिया के कोने में बसे बिहारी इस छठ महापर्व को मानते है। वही बिहार के कुछ एसे भी स्थान है जहा पर छठ के दिन सबसे भव्य नजारा दीखता है जिसे देख कर आप पूरी तरह से मत्रमुघ हो जाएँगे।

पटना

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे भव्य रूप से छठ का त्योहार मनाया जाता है। छठ त्योहार में गंगा तट पर लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और गंगा घाट प्रार्थना मैदान में बदल जाता है। जहाँ एक बार जरूर जाना चाहिए।

हाजीपुर

पटना से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाजीपुर में छठ का त्योहार काफी अच्छे तरह से मनाया जाता है। पूरे पर्व के दौरान धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय रहता है। हाजीपुर राजधानी पटना से कुछ ही किलोमीटर की दुरी पर है। हाजीपुर के कौन्हारा घाट के तट रंगीन रोशनी से नहाया रहता है और यहां काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।

बक्सर

बिहार का बक्सर जिला ‘बक्सर की लड़ाई’ के लिए जाना जाता है। पटना से 130 किलोमीटर दूर बक्सर में छठ पर्व के समय काफी लोग आते हैं। छठ में जिले में काफी रौनक रहती है।

औरंगाबाद

बिहार में सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। औरंगाबाद का सूर्य मंदिर छठ के दौरान लोगों के पसंदीदा स्थानों में एक बन जाता है। यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।

मुंगेर

बिहार के मुंगेर में कष्टहरणी घाट पर छठ के समय देखने वाले नजारा होता है। पर्व के दौरान कष्टहरणी घाट पर काफी संख्या में भक्त डूबकी लगाते हैं और सूर्य भगवान की प्रार्थना करते हैं।

छपरा

सारण जिला छपरा और घाघरा नदियों के किनारे स्थित है। छठ के त्योहार के दौरान भक्त यहां आकर स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा यहां भारत के शक्ति पीठ मदिरों में से एक अंबिका भवानी का मंदिर भी है।

About Post Author

You may have missed