November 20, 2025

औरंगाबाद में जमीन विवाद निपटाने गये वार्ड पार्षद को लगा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें के दाउदनगर में जमीन विवाद की पंचायती करने दाउदनगर पर्षद के वार्ड संख्या 22 के वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी वार्ड पार्षद का इलाज दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बताया जा रहा कि दाउदनगर शहर के अब्दुल बारी पथ में जमीन संबंधित विवाद के समाधान के लिए वार्ड पार्षद को बुलाया गया था। वार्ड पार्षद का कहना है कि जैसे ही वे पंचायती के लिए पहुंचे। तो तीन में से एक आरोपित अमर चौधरी ने उन्हें चाकू मार दिया। बताया जा रहा हैं की उनके पीठ में चाकू लगी है। स्थानीय लोगों ने एक आरोपित अमर चौधरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में तीन लोगों को आरोपित बनाते हुए एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई जा रही है।

You may have missed