लोजपा (रा) सिवान के प्रदेश महासचिव बनाए गए दिलीप कुमार, अरविंद कुमार को मिला प्रधान महासचिव का पद
पटना। आज लोजपा-(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए दिलीप कुमार को प्रदेश महासचिव और अरविन्द कुमार को सिवान जिला का प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। इनके नियुक्ति पर युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोज कुमार, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, पार्टी के प्रदेश मिडिया प्रभारी कुंदन कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सोनू,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार शाह, महेश कुमार, हरेंद्र प्रसाद यादव ने प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा कि इनके नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगा।


