भारत जोड़ो यात्रा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा जयराम रमेश 13 नवंबर को आएंगे पटना

पटना। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के प्रारूप गठन को लेकर भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद दिग्विजय सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जयराम रमेश 13 नवंबर को पटना आ रहे हैं। वही इसकी जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि इस दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी कल पटना पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता 13 नवंबर को पटना में रहेंगे। वही इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ों आंदोलन से जुड़े सभी जिला कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, समेत सभी सांसद-पूर्व सांसद विधायक-पूर्व विधायक, पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, संगठन के तमाम पदाधिकारी के साथ बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर विचार विमर्श करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर सिविल सोसायटी तथा सोशल एक्टिविस्ट के साथ भी बैठक करेंगे। वही बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस कोटे से नियुक्त दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आगामी योजनाओं को लेकर विचार विमर्श करेंगे। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे को पार्टी में उत्साह है।

About Post Author

You may have missed