नालंदा में मछली के तालाब में करंट लगने से 3 लोगों की मौत, घर में होनी थी शादी

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 लोग शादी में आए हुए थे। उनसे से एक गांव के तालाब के पास टॉयलेट के लिए गया था। तालाब की बाउंड्री पर मछली को लोगों से बचाने के लिए करंट छोड़ा गया था। गुलशन कुमार करंट की चपेट में आ गया। यह देख उसके दोनों मामा दौड़कर उसके पास पहुंचे। जहां दोनों भी करंट के संपर्क में आ गए। इसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से करंट से मुक्त कराते हुए वर्धमान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पवापुरी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरभोजना गांव के एक तालाब के पास हुई है। जबकि मृतक नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत तारबीघा और गिरियक थाने के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान कतरी सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत तार बीघा निवासी उमेश राम के बेटे पंकज कुमार(28), मिट्ठू कुमार(25) और गिरियक थाना क्षेत्र के लक्खा चक निवासी पिंटू राम के बेटे गुलशन कुमार (14) के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में उमेश राम की बड़ी बहू रंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पंकज कुमार और मिट्ठू कुमार आपस में भाई थे। तो वहीं गुलशन भांजा था। जबकि रंजू बड़ी भाभी है। परिजन ने बताया कि नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के खीर भोजना गांव निवासी प्रमोद प्रसाद का तालाब है। जहां गुलशन कुमार शौच के बाद पानी छूने गया था। तालाब के चारों तरफ करंट लगाया हुआ है जिसकी जानकारी गुलशन को नहीं थी। तालाब में कोई शरारती तत्व मछली ना मार ले, इसे लेकर तालाब के चारों तरफ करंट लगाया गया था। घटना घर से 300 मीटर दूर हुई है। वहीं इस घटना से आहत होकर घर की बड़ी बहू रंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई और उनकी भी मौत हो गई। घर में 23 तारीख को पंकज कुमार और मिट्ठू कुमार की भतीजी की शादी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए गुलशन ननिहाल आया था। घटना के बाद सांसद ने भी अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी। कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि करंट के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार की एक महिला का इलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed