February 15, 2026

धनबाद मंडल ने किया कीर्तिमान स्थापित, माल ढुलाई से प्राप्त आय में भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा वर्ष 2020-21 में माल ढुलाई से प्राप्त आय के क्षेत्र में भारतीय रेल के सभी मंडलों में सर्वाधिक आय दर्ज कर रिकार्ड कायम किया गया है। दूसरे स्थान पर बिलासपुर एवं तीसरे स्थान पर चक्रधरपुर मंडल रहा। वर्ष 2020-21 के मध्य धनबाद मंडल द्वारा 133.42 मिलियन टन का लदान किया गया, जिससे 14 हजार 297 करोड़ रूपए की आय प्राप्त करते हुए भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया गया। कोविड जैसी चुनौतियों के बावजूद धनबाद मंडल द्वारा परंपरागत मदों के साथ-साथ कई नए मद शामिल किए गए, जिसका परिणाम है कि आज यह मंडल भारतीय रेल में नंबर वन रहा। महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने मंडल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धनबाद मंडल के अधिकारियों एवं रेलकर्मियों को इसके लिए बधाई दी।

You may have missed