February 15, 2026

पुलिस सेवा में भी बेहतर कार्य कर रही हैं नारी शक्ति: डीजीपी

तिलौथू (रोहतास)। नारी शक्ति का प्रदेश पुलिस सेवा में प्रवेश से पुलिसिग बेहतर कार्य करेगी। बिहार सरकार की नीति महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बिहार सैन्य पुलिस दो के परेड मैदान में नव प्रशिक्षित महिला आरक्षियों के पारण परेड को संबोधित करते हुये कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है जहां पुरुषों की तुलना में महिला आरक्षी भी कम नहीं हंै। नारी शक्ति महान हैं। इनमें सेवा, समर्पण, त्याग, तपस्या भरी पड़ी है। इनके पुलिस विभाग की सेवा में आने से पुलिस बल संवेदनशील बनेगी। श्री पांडेय ने आगे कहा कि बेटियां अब हर क्षेत्र में सेवा के लिये कदम बढ़ा रही हैं। उन्हें जीवन में अनुशासन बनाये रखना है। उन्होंने महिला आरक्षियों को अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करने की सीख दी, ताकि आमजनों का सकारात्मक भाव पुलिस के प्रति बनी रहे। इसके बाद डीजीपी ने कहा कि आमजन की पुलिस सेवा के लिये है। पुलिस को जुल्म अन्याय के खिलाफ लड़ना उनका कर्तव्य और दायित्व है। उन्होंने एक वर्ष के अंदर राज्य के विभिन्न सैन्य पुलिस के 401 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूरा कराने के लिये बिहार सैन्य पुलिस के कमांडेंट और उनके सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने सेवा में जाने वाली महिला आरक्षियों को शुभकामनाएं भी दी। इसके पूर्व डीजीपी श्री पांडेय और कमांडेंट नताशा गुड़िया ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। सैन्य पुलिस की बैंड की धुन ने पारण परेड को और शानदार बनाने में योगदान किया। कमांडेंट नताशा गुड़िया ने महिला अरचियों को अपने कर्तव्य और दायित्व की शपथ दिलाई।

You may have missed