बिहारियों के बिना आज किसी भी राज्य में विकास संभव नहीं, तमिलनाडु की घटना पर स्थानीय सरकार तुरंत करें कार्रवाई : कांग्रेस

  • कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने तमिलनाडु में हो रही घटनाओं पर उठाया सवाल, बोले- दोषियों पर तुरंत हो कार्रवाई

पटना। तमिलनाडु में हो रहे हिंदी भाषी बिहारियों की हत्या मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि आज जो पूरे देश की तरक्की हो रही, उसमें बिहारियों का हाथ है। बिहारी सभी राज्य में जाकर काम करते हैं। उस राज्य को तरक्की की ओर ले जाते हैं। अगर इस तरीके की घटना बिहारियों के साथ हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वहां के सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। जो भी ऐसी घटना कर रहे हैं उसे सजा मिलनी चाहिए। अजित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो रही है। वहां की सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है। ये गलत है। साथ ही उन्होंने बताया कि वहां के डीजीपी के द्वारा जो बयान दिया गया है, ऐसी घटना को गलत बताया है। ये बिल्कुल गलत है। सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पूरी तरीके से जांच कराकर कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए। अजित शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने तमिलनाडु अपने पदाधिकारी को भेजने का फैसला लिया है। ये सही है। अपने पदाधिकारी को भेज कर पूरी घटना क्रम के बारे में जानकर आगे की कारवाई करे। वही अजीत शर्मा ने बताया कि हमारी सरकार है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पलायन को रोका जाएगा। सरकार के द्वारा उद्योग लगाया जा रहा है। इससे बिहार के मजदूरों को बिहार में ही काम मिलेगा। पलायन रुकेगा।

About Post Author

You may have missed