देश को रात 8:00 बजे फिर संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लॉक डाउन-4 की चर्चा जोरों पर
नई दिल्ली।देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन तथा बढ़ते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे।ये जानकारी प्राइम मिनिस्टर ऑफिस यानी पीएमओ ने ट्वीट के जरिये साझा की है। आपको बता दें कि हाल में पीएम मोदी ने लॉकडाउन-3 के बीच पांचवी बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बातचीत में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में कोरोना के हालातों की समीक्षा भी की और लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श भी किया।
आपको बता दें कि इस दौरान पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम को लॉकडाउन आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा कर सकते हैं।

