उपमुख्यमंत्री के इशारों पर चला रहा है सदन, स्पीकर द्वारा विपक्ष को मौका नहीं दिया जाता है : विजय सिन्हा

पटना। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। बता दे की मीडिया से बातचीत करते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने सदन में सरकार के जवाब के क्रम में तेजस्वी यादव से आग्रह किया कि वे बाहर में सीबीआई और ईडी के बारे में बहुत बयान देते हैं, इसलिए सदन में बताएं कि किस प्रकार इतनी कम उम्र में अकूत संपत्ति के मालिक हो गए। वही उन्होंने कहा की राज्य की जनता भी इसे जानना चाहती है। दिल्ली में 150 करोड़ का मकान, अनेक कंपनी, अनेक प्लॉट एवं मॉल के मालिक अवैध कमाई से बने हैं। यदि भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी इस पर कारवाई करती है तो उन्हें एतराज नहीं होना चाहिए। वही आगे सिन्हा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य तब होता है जब मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं। यदि मुख्यमंत्री की यही मंशा है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से यह बयान देना चाहिए कि तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले नहीं बनते हैं। वही आगे सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में आसन द्वारा विपक्ष को मौका नहीं दिया जाता है। वे सदैव विपक्षी सदस्यों का उपहास करते हैं। लोकतंत्र के लिए आसन का आचरण शुभ नहीं है। यदि उपमुख्यमंत्री को ही सदन चलाना है तो वह जाकर आसन पर बैठ जाए। नीचे से आसन को निर्देश देना स्वस्थ परंपरा नहीं है।

About Post Author

You may have missed