February 25, 2026

राजधानी पटना में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, PMCH के डॉक्टर पाए गए पॉजिटिव, मरीजों की कुल संख्या हुई 285

पटना। बिहार की राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पीएमसीएच के जीवक ब्वॉय हॉस्टल में रहने वाले एक जूनियर डॉक्टर सहित छह नए मरीज पाए गए हैं। जिले में तीन और मरीज के साथ कुल 9 मरीज मिले है। डेंगू के पॉजिटिव मरीजों में जीएम रोड, महेंद्रू, सुल्तानगंज, कंकड़बाग, राजीव नगर, नेऊरा, बिहटा, और मसौढ़ी और एक मरीज गया जिले का रहने वाला है। पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ.विद्यापति चौधरी ने बताया कि 13 संदिग्ध सैंपल की जांच में 6 पॉजिग्व पाए गए हैं। वार्ड में कुल छह मरीज भर्ती हुए हैं। पटना जिले में अब कुल डेंगू पॉजिटिव मरीजों की सख्या 285 तक पहुंच गई है। पटना में डेंगू का कहर आसमान छूता जा रहा है। जिले के हर इलाके से डेंगू मरीज निजी अस्पतालों में हर दिन भर्ती किये जा रहे हैं। राजधानी के कंकड़बाग, पटना सिटी, राजेंद्रनगर, जीएम रोड, नया टोला, कदमकुआं, चित्रगुप्त नगर, दीघा, इंद्रपुरी, पुनाईचक, राजेंद्रनगर समेत तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों में डेंगू का प्रकोप लगातार फैलाता जा रहा है।

वही यहां के कई घरों में डेंगू संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके बावजूद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पटना में डेंगू पीड़ितों की संख्या 285 बताई जा रही है। वहीं अगर सरकारी-निजी अस्पतालों और चिकित्सकों के क्लीनिकों में देखा जाए तो, यहां प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक डेंगू संक्रमित पाए जा रहे है। वहीं निजी जांच लैबों में भी बुखार पीड़ितों की जांच रिपोर्ट में लगभग एक चौथाई डेंगू पॉजिटिव का रिपोर्ट मिल रहा है। वही पारस अस्पताल में पांच मरीज भर्ती है, सरोज अस्पताल कंकड़बाग में आठ बच्चे भर्ती है। वहीं बिग अपोलो हॉस्पीटल में दो भर्ती है, हाईटेक और देव अस्पताल में हर दिन दो से चार संक्रमित मरीज पहुंच रहे हैं। हिमालय हॉस्पीटल में भी पांच भर्ती है। पटना सिटी के अस्पतालों में डेंगू संक्रमितों की भीड़ लगी है। जलजमाव वाले इलाके में मच्छरों के प्रकोप के साथ ही डेंगू के मरीज भी पाए गए हैं।

You may have missed