February 13, 2026

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की उठी मांग, बिहार में नाई जन जागरण रथ लोगों को कर रहा जागरूक

पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 1971 में सीएम बनने पर ठाकुर ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गैर लाभकारी जमीन पर मालगुजारी टैक्स को खत्म कर दिया था। बता दे की 24 जनवरी को उनकी जन्मशताब्दी मनाई जाएगी। वही समय-समय पर राजनीतिक दल कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न देने की मांग करते रहते हैं। वही इसी क्रम में नाई जन जागरण अभियान रथ के जरिए पूरे बिहार में घूम-घूम कर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बता दे की नाई जन जागरण अभियान रथ पूरे बिहार के विभिन्न जिलों में चलाया जा रहा है। आज नाई जन जागरण अभियान का रथ मसौढ़ी अनुमंडल के अंतर्गत धनरूआ होते हुए मसौढ़ी पहुंचा। जहां, पर अखिल भारतीय नई संघ ट्रेड यूनियन बिहार प्रदेश के सचिव शंकर भारतीय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी व नाई सम्मान समारोह 1 फरवरी 2024 को रविंद्र भवन पटना में किया जाएगा। वही इसको लेकर पूरे बिहार में रथ जाएगा। लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करेगा। बड़ी संख्या में नई जाति के लोगों का जुटान होगा।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग
बता दें कि, बिहार में जातीय गणना के बाद नाई समाज राजनीति में भागीदारी की सरकार से मांग कर रहा है। उनका कहना है कि नाई जातियों को भी राजनीति में भागीदारी मिले। वही इसके साथ ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए। वही इस मौके पर बिहार प्रदेश सचिव शंकर भारती राष्ट्रीय कौशल, अध्यक्ष राजू ठाकुर बलदेव ठाकुर, रंजन ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर विभिन्न जिलों से आए हुए नई जाति के लोग शामिल रहे।

You may have missed