दिल्ली प्रदेश जदयू की बैठक आयोजित,एमसीडी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह ने दिए निर्देश
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह तथा दिल्ली प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी एमसीडी चुनाव को लेकर पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में 2022 में दिल्ली एमसीडी के चुनाव में जदयू के रणनीति को लेकर कई पहलुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली प्रदेश जदयू के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि आगामी वर्ष 2022 में दिल्ली महानगर पालिका का चुनाव होना है।दिल्ली प्रदेश जदयू के द्वारा इस चुनाव के लिए अभी से ही तैयारी की जा रही है।दिल्ली एमसीडी चुनाव के मद्देनजर पार्टी के क्रियाकलापों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह के निर्देश पर इस बैठक को आयोजित किया गया था।इस बैठक में दिल्ली प्रदेश जदयू के क्रियाकलापों की समीक्षा की गई।इस दौरान दिल्ली प्रदेश जदयू के नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह को एमसीडी चुनाव के मद्देनजर पार्टी के द्वारा की जा रही तैयारियों से अवगत कराया।इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह ने दिल्ली प्रदेश जदयू के पदाधिकारियों को आगामी एमसीडी चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार होने के लिए निर्देश दिया।


