दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है : प्रभाकर मिश्र

- बिहार में भी जारी रहेगा जीत का सिलसिला, बिहार में भी भ्रष्टाचारियों को सबक सिखायेगी जनता
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के जीत का सिलसिला थमनेवाला नहीं है। दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की प्रचंड जीत होगी। भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अब भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। बिहार सहित पूरे देश की जनता अब भ्रष्टाचारियों को सत्ता सौंपने को तैयार नहीं है। सियासत अब बदल चुकी है, जो विकास नहीं करेगा, उसके राजनीतिक कैरियर का नाश हो जाएगा। श्री मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि यह बिहार है, यहां दिल्ली की तरह नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव के इस बयान का क्या निहितार्थ है, क्या बिहार के लोग भ्रष्टाचारियों को माफ कर देंगे? क्या बिहार के लोग विकास नहीं चाहते? बिहार के लोग राजनीति चेतना से समृद्ध हैं। यहां के लोगों ने 2005 के पहले की बदहाली भी देखी है और एनडीए के शासनकाल में बिहार की खुशहाली भी देख रहे हैं। इसलिए तेजस्वी यादव किसी मुगालते में न रहें, यहां भी भ्रष्टाचारियों की करारी होगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार है और रहेगी। एनडीए की सरकार में डबल रफ्तार से विकास जारी रहेगा। एक बार फिर एनडीए को ही आशीर्वाद देगी जनता।
