September 18, 2025

दिल्ली एम्स में लालू यादव को एडमिट करने से किया इंकार, आज दोपहर लौटेंगे रांची रिम्स

पटना। बिहार में इस समय सियासी राजनीति में घमासान मचा हुआ है। चुनाव तथा विधान परिषद के चुनाव को लेकर बिहार की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां इस समय अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई है, इसी बीच कल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अधिक खराब होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स इलाज के लिए ले जाया गया था। अब इसी मामले में एक बड़ी अपडेट निकल कर सामने आई है। दरअसल दिल्ली एम्स ने लालू प्रसाद यादव को एडमिट करने से मना कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं की आज सुबह 4 बजे उन्हें वापस रिम्स, रांची लौटने के लिए कहा गया। लालू प्रसाद आज दोपहर 3:00 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से वापस रांची आएंगे। मंगलवार रात लालू यादव किडनी की स्थिति बिगड़ने के बाद एयर एम्बुलेंस से दिल्ली गए थे।

वही जिसके बाद रात भर इमरजेंसी में उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से यह खबर आई हैं की लालू प्रसाद का क्रिएटिनिन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। जिसको देखते हुए दिल्ली एम्स ने लालू को एडमिट करने से मना कर दिया हैं। वही इसके पूर्व उनकी तबीयत को देखते हुए बुधवार को रांची रिम्स मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बोर्ड की मीटिंग के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।

You may have missed