February 22, 2026

खगड़िया में पानी के गड्ढे में करंट आने से गाय और किसान की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिलें के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाहा ढाला के पास बिजली की करंट लगने से एक व्यक्ति कि मौत हो गई। बता दे कि महेशखूंट के सपाहा ढाला के पास गाय चराने के लिए आया। जहाँ गाय चरा रहा था पास में मौजूद गड्ढे के पानी मे बिजली का करेंट था। गाय पानी पीने गया जिसको करेंट लगने लगा, जब किसान की नजर गाय पर पड़ी तो किसान गाय को बचाने गया। वही किसान अर्जुन यादव भी करेंट की चपेट में आ गए और किसान की भी मौके पर ही मौत हो गई। वही परिजन को खबर मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुँच कर बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन को कटवाया गया। साथ ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। गाय और किसान के मौत की सूचना के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

You may have missed