February 18, 2026

गया में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, दो वर्ष पहले हुई थी शादी

गया। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भारौंधा गांव में एक युवक की करंट से मौत हो गई। मृतक का शरीर काला पड़ गया था। मृत युवक की पहचान भारोंधा गांव निवासी मृत्युंजय शर्मा के 27 वर्षीय इकलौते बेटे अनुराग कुमार के रूप में हुई है। उसकी शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। अभी उसकी एक वर्ष की छोटी बच्ची है। अनुराग कुमार अपने घर के सामने बिजली के खंभे के पास कुछ काम कर रहा था। इसी क्रम में अर्थिंग वाले तार से उसे करंट लग गया। बताया जा रहा है कि अनुराग गुरुवा बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान चलता था। उसकी 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपने भाई-बहन में इकलौता था। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

You may have missed