February 11, 2026

समस्तीपुर में शौच करने बैठे बुजुर्ग का नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामकिशनपुर डढ़िया वार्ड 14 में मंगलवार सुबह बूढ़ी गंडक नदी में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वही मृतक की पहचान गांव के स्व. बालेश्वर साहनी के पुत्र सुरेंद्र साहनी के रूप में की गई है। वही इस घटना के कारण गांव में होली का माहौल फीका पड़ गया है। वही इस घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि सुरेंद्र सोमवार रात शौच करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी किनारे गए थे। अंधेरा होने के कारण किसी कारण हुआ गहरे पानी में चले गए होंगे जिस कारण उनकी डूबकर मौत हो गई। वही मृतक के भाई रितेश ने बताया कि मध्य रात्रि तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वही फिर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे उनका शव भोला स्थान के पास नदी में उपलाता हुआ मिला। जिसके बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। वही इस घटना के बाद होली का माहौल गांव में फीका पड़ गया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। वही थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

You may have missed