October 29, 2025

PATNA : दो दिनों से लापता डॉक्टर का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

पटना। राजधानी पटना में दो दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत व्यक्ति के घर में कोहराम मचा हुआ है। वही यह पूरी घटना राजधानी पटना के पालीगंज इलाके के मसोढा गांव की है। यहां मसोढा गाव निवासी डॉ. रणवीर शर्मा बीते दो दिनों से लापता थे। मसोढा नहर के समीप उतर दिशा में डॉ. रणवीर शर्मा का शव मिला है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौजूद लोगों के द्वारा बताया गया है कि डॉ. रणवीर शर्मा के शरीर पर दो जगह चोट कि निशान है। वही इस घटना को लेकर पालीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि इनकी मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। डॉ. रणवीर शर्मा के परिजनों में मौत कि जानकारी मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed