February 19, 2026

PATNA : मसौढ़ी थाना क्षेत्र में हत्या के बाद खेत में फेंका शव, इलाके में मची सनसनी

पटना। मसौढ़ी में काम के लिए सोमवार को घर से निकले प्लंबर की लाश सुनसान से पड़े खेत से बरामद की गई है। बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारी है और उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया है। मरनेवाले युवक की पहचान बहादुर बीघा गांव के मनोज कुमार के रूप में की गई है। हत्या की यह घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां मंगलवार सुबह गेला बीघा गांव के समीप एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।

शव सुनसान जगह पर खेत मे पड़ा था। शव के पास खून बिखरा था। उसके सिर में गोली मारने के निशान पाए गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को घर से निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात वापस नही लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना पर मसौढ़ी एएसपी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

 

 

You may have missed