मुजफ्फरपुर : 8 वर्षीय बच्ची की हत्या कर पोखर में फेंका शव, घटना के बाद लोगों का फूटा आक्रोश

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के पहसौल में एक बच्ची की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया। उसका शव एक पोखर से बरामद हुआ। इलाके में इस घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या ने लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को पोखर से बाहर निकाला। उसकी पहचान स्थानीय नीरज सिंह की बेटी रुचि कुमारी (8) के रूप में हुई है। वह युकेजी क्लास ने पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। बच्ची के चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। जिससे पता लगता है की उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन का आरोप है की हत्या कर रुचि की लाश को पोखर में फेंका गया है। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव उठाने की कवायद में जुट गई है। बच्ची के चाचा मुकेश सिंह ने बताया की वे पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार देर शाम को मंदिर में रुचि पूजा आरती में शामिल हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे के बाद मंदिर पर से लापता हो गई। काफी देर तक उसका पता नहीं लगा तो सब लोग चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। काफी देर तक खोजने के बाद भी रुचि का कोई पता नहीं लगा। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी छानबीन करने में जुटी थी। इसी बीच आज सुबह उसका शव पानी में उपलाता हुआ मिला।

घटना के बाद कई तरह की बाते सामने आ रही है। कोई दुश्मनी तो कोई पूजा समिति से जोड़कर इस घटना को देख रहा है। रुचि के चाचा का कहना है की कुछ लोग नहीं चाहते हैं की पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और सौहार्द वातावरण में हो। अक्सर पहले भी कई बार विभिन्न तरीकों से पूजा बाधित करने की कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने आशंका जताई है की इस बार भी असमाजिक तत्वों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने कहा की घटना की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असल कारण सामने आएगा।

About Post Author

You may have missed