February 15, 2026

भागलपुर में पानी में तैरता मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले नाथनगर थाना क्षेत्र के नीलकोठी गंगा घाट पर एक युवक का पानी में तैरता हुआ शव मिला है। शव मिलने ले आसपास में हड़कंप मच गया। इसकी खबर क्षेत्र में फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मृतक के स्वजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त किये। पुलिस ने मृतक की पहचान ललमटिया इलाके के साहेबगंज नीलकोठी गांव निवासी जामुन शर्मा के 38 वर्षीय पुत्र विजय शर्मा के रूप में की है। घटना के बाबत मृतक के छोटा भाई अजय शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह सात बजे से ही वह लापता था। विजय पेशे से बढ़ई था। घर से काम करने की बात कहकर निकला था।

वही देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी पड़ताल करनी शुरू की, लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे गांव के ही एक लड़के ने आकर सूचना दी कि निलकोठी घाट पर पानी में तुम्हारे भाई का शव पानी में तैर रहा है। आकर देखा तो सच में वह शव मेरे भाई विजय का था। स्वजन मौत का कारण पानी में डूबने से बता रहे हैं। हालांकि पुलिस शव को पोस्मार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई है। इस संबंध में नाथनगर इंस्पेक्टर मु सज्जाद हुसैन ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा जाएगा। प्रथम दृष्टिया युवक की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

You may have missed