औरंगाबाद में कई दिनों से लापता व्यक्ति का शव तलाब मे मिलने से सनसनी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में लापता व्यक्ति का मछली के तालाब में शव मिला है। शव मिलने से इसे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला जिलें के हसपुरा थाना क्षेत्र के फतेगंज का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फतेगंज से लापता 50 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार की शाम कनाप में मछली के तालाब से बरामद किया गया है। दाउदनगर पुलिस ने मृतक के शव को सोमवार की देर रात अपने कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। मृतक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के फतेगंज निवासी 50 वर्षीय सरयू सिंह के रूप में की गई है।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर गिरींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। बताया जाता है कि वे एक से दो दिन पहले से लापता थे और सोमवार को कनाप के कंचन नगर के घाटीपाड़ी मौजा में मत्स्य पालन के लिए खोदे गए गढ्ढा नुमा तालाब में उनका शव बरामद किया गया। वहीं, इस संबंध में मृतक के पुत्र सुभाष कुमार द्वारा एक लिखित आवेदन दाउदनगर थाना में दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक कुछ दिन पहले से लापता था। अब उनका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। वही इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed