February 23, 2026

आरा में आई बारात में डांसरों ने किया पिंजरे में डांस, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

आरा। कोईलवर में सोमवार की रात आई बारात में डांसरों ने पिंजरे में डांस किया। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे केज डांस कहा जाता है, जो आम तौर पर बड़े शहरों में खास समूह के बीच या कॉरपोरेट जगत में होता है।

बताया जा रहा है कि कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के बाजार मोहल्ले में भागलपुर से बारात आई थी। इस दौरान तीन डांसरों ने ट्रॉली लगे जालीनुमा केज के अंदर गाने पर थिरक रही हैं और बाहर बहुत सारे बाराती भी डांस कर रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि डांसरों के साथ नशे में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती हैं। आरा में तो डांसरों के हाथों में हथियार थमाकर नचाने का चलन है। इससे बचाने के लिए बाहर से आई महिला कलाकारों का डांस जालीनुमा ट्रॉली में कराया गया। वैसे कोरोना काल के लॉकडाउन में रोक के बाद भी बारातों में नाच का आयोजन नहीं रुक रहा है। भले ही इस बार डांस स्टेज की बजाया पिंजरेनुमा ट्रॉली में हुआ।

You may have missed