January 28, 2026

सीवान में लड़की से छेड़खानी करने के विरोध में दबंगों ने की पीट-पीटकर हत्या, घर में पसरा मातम

सीवान। बिहार के सीवान जिले में ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक की दबंगों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात मंगलवार देर रात को गुठली थाना इलाके के डरैला गांव में हुई। मृतक दीपक सिंह की उम्र करीब 22 साल थी जो ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ईंट भट्टे पर लड़की लेकर पहुंचे थे। वह उसके साथ गलत काम करने की फिराक में थे। दीपक ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसे बेरहमी से मार डाला।

जानकारी के अनुसार, मुताबिक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई ने बताया कि बीती देर रात कुछ लोग ईंट भट्टे पर लड़की लेकर पहुंचे थे। दीपक ने इसका विरोध किया था। वो लोग शराब के नशे में थे। इनमें बहस हो गई और उन्होंने दीपक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस वारदात में ईंट भट्टे पर ही काम करने वाले कुछ अन्य मजदूरों का हाथ होने की भी बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दूसरी ओर, मृतक के घर में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed