February 20, 2026

पटना में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाली कंपनी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेस्डर बता साइबर अपराधी पब्लिक के साथ फ्रॉड कर रहे थे। इस मामले में पटना में पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पटना में बैठकर देश भर के लोगों के साथ ठगी कर रहा था। पुलिस ने नालंदा के सारे थाना क्षेत्र के गौतम कुमार, भरत कुमार, अस्थावां के आकाश सिन्हा उर्फ छोटू, शेखपुरा के बरबिगहा के राजीव रंजन और पटना सिटी के मालसलामी के आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों के पास से पुलिस 1.45 लाख कैश, 10 मोबाइल, एक लैपटॉप, चार डायरी, एक पल्सर बाइक, धानी फाइनेंस नाम की फर्जी कंपनी के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह गिरोह लोगों को फोन कर उन्हें लोन देने, इंश्योरेंस करने, जीएसटी भरने, केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी कर रहा था। लोगों को झांसा देने के लिए साइबर शातिरों ने धानी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी बना रखा था। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को ये शातिर अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताता था। धोनी की तस्वीर देख लोग भरोसा कर लेते थे और जालसाज को ठगी करने में आसानी होती थी। SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि साइबर शातिरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पांच अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। छानबीन चल रही है।

बताया जा रहा हैं की गिरोह में हर आदमी का काम बंटा हुआ है। गौतम सिम, डेविड कार्ड और मोबाइल नंबर का जुगाड़ करता था। वहीं आकाश सिन्हा और आकाश छोटू कमरे में बैठकर फोन कर ठगी करता है। भरत और अन्य लड़के एटीएम से पैसा निकालता है। मामले में पुलिस को नालंदा के प्रत्युश और प्रशांत को भी तलाश रही है। इन दोनों का काम भी पैसा निकालना है। पकड़े गये सभी युवक छात्र हैं। ये सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे, लेकिन साइबर ठगी के धंधे में लाखों की आमदनी होने के कारण पढ़ाई छोड़ दी। प्रतिदिन लाखों की ठगी करने के बाद ये लोग अय्याशी के लिए कोलकाता भी जाते थे और गलफ्रेंड भी बना रखा था। इस गिरोह ने धानी फाइनांस नाम से एक कंपनी बना रखी थी। साथ ही कई जगहों व इंटरनेट के माध्यम से लोगों के नंबर को जुटा कर उसे रजिस्टर में अंकित कर रखा था। इसके बाद यह गिरोह उन लोगों के नंबरों पर कॉल या एसएमएस के माध्यम से संपर्क करता और आसान प्रक्रिया और बिना ब्याज के लोन देने की पेशकश करते थे। वही पुलिस ने इन लोगों के पास से धानी फाइनांस के जो दस्तावेज बरामद किये हैं, उनमें यह अंकित है कि बस एक हजार रुपये दो और महज तीन मिनट में 15 लाख का लोन लो। कागजात में धानी फाइनांस के साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का लोगो भी लगा हुआ है।

You may have missed