अनलॉक के बाद एम्स पटना में तीमारदारों की उमड़ी भीड़
फुलवारी शरीफ। अनलॉक में ढील के बाद मंगलवार को पटना एम्स में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों के इलाज कराने आये तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीँ कोरोना मरीजो के रजिस्ट्रेशन के लिए वही अलग से पीपीई कीट पहने एम्स पटना के मेडिकल स्टाफ की टीम भी नजर आयी। कोरोना के मरीजों में भारी कमी के बाद एम्स में दिखाने आने वालों को मंगलवार को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुरक्षा गार्ड हर जगह लोगों की मदद के लिए मुस्तैद रहे। पटना एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, एम्स में अभी आनलाइन और आफलाइन दोनों ही तरह से मरीजों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।


