बगहा में मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर किया घायल; संघर्ष में एक पैर मगरमच्छ ने काटा, आवाज़ सुनकर पहुचे लोग

बगहा। बिहार के बगहा में मगरमच्छ के हमले से एक किसान जख्मी हो गया। घटना सोमवार की रात्रि का है। रात 9 बजे खेत से वापस आने के लिए हरहा नदी पार करते समय मगरमच्छ ने किसान पर हमला बोल दिया। किसान जमुनापुर गांव के 50 वर्षीय परमा मुसहर है। किसान ने बताया कि नदी पार करते हुए जैसे ही बीच में पहुंचा तो अचानक पैर में काटने का अहसास हुआ। जिससे घबरा गया, कि आखिर यह क्या बला है। देखा तो सामने 10 फीट लंबा मगरमच्छ था। ये देखकर परमा के होस उड़ गए। बचाने के लिए आवाज लगानी शुरू कर दी। तब तक मगरमच्छ पैरा चबा चुका था। इसके बाद उसने दूसरा हमला कर दिया। संयोग अच्छा था कि एक छोटी सी लाठी हाथ में थी। उस लाठी से किसान 5 से 6 बार तेजी से मगरमच्छ की पीठ पर प्रहार किया। पैर वह पहले की खा चुका था, इसका दर्द भी असहनीय था लेकिन परमा हिम्मत नहीं हरा। किसी तरह से नदी के किनारे पहुंचा, जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो आसपास के कुछ लोग पहुंच कर स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले गए।

वही इसके स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। जानकारी के अनुसार, यमुनापुर स्थित हरहा नदी में मगरमच्छ के इस हमले से ग्रामीण डरे हुए हैं। गांव में मगरमच्छ का यह पहला हमला है। परमा नदी के उस पार खेत में पानी डालकर लौट रहे थे। जिस जगह से वह नदी पार कर रहे थे वहां से अक्सर लोग निकलते रहते हैं। पानी भी सिर्फ 2 फीट था। मगरमच्छ शिकार के लिए बैठा था और किसान पर हमला कर दिया। उसका पैर चबाकर खा गया, लेकिन किसान ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई। फिलहाल परमा का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। यह नदी पहाड़ी है नदी जंगल से होकर गुजरती है। प्रायः इस नदी में मगरमच्छ देखे जाते हैं। लेकिन इन जगहों पर मगरमच्छों ने कभी हमला नहीं किया था।

About Post Author

You may have missed