September 11, 2026

लखीसराय : अपराधियों ने युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

लखीसराय । जिले में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में अमित कुमार ऑटो से कहीं जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार अपराधी ने उसका पीछा किया और उसको गोली मार दी।

अमित ने बताया कि अपराधी उसकी हत्या के इरादे से ही आए थे और उसके सिर पर गोली मारना चाहते थे। मौका देखकर वह नीचे झुक गया और गोली उसके कंधे पर लग गई। गोली मारने के तुरंत बाद ही अपराधी फरार हो गए।

फिलहाल युवक को एक गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी पूछताछ के लिए सदर अस्पताल पहुंच गई है और युवक के बयान के आधार पर जांच में जुट गई है।

You may have missed