February 21, 2026

PATNA : सिगरेट उधार नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, मौत

विक्रम। सिगरेट उधार नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के विक्रम थाना अंतर्गत परियावां गांव में घटी है। स्थानीय लोगों ने घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बारे में लोगों ने बताया कि बुधवार देर रात शाम पंकज कुमार अपने किराना दुकान पर बैठे थे। इसी क्रम में कुछ अपराधी वहां पहुंचे और पंकज से सिगरेट की मांग की। दुकानदार ने पैसा मांगा तो पैसा बाद में ले लेने की बता कही। जब पंकज ने सिगरेट उधार देने से मना किया तो अपराधियों ने गोली चला दी। गोली पंकज के चेहरे के आर-पार हो गई। गोली लगते ही युवक छटपटाने लगा। वहीं अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने विक्रम थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकानकार पंकज के परिजनों ने गांव के ही सुजीत कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

You may have missed