शिवहर में अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति के सदस्य को मारी गोली, पैर छूकर अपराधियों ने मारी तीन गोलियां, पीड़ित की हालत गंभीर
शिवहर। बिहार में अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा ओझा टोला गांव का है, जहां तीन अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य और अंबा ओझा टोला गांव निवासी नवीन कुमार झा को गोली मारी दी। इस घटना को अंजाम पीड़ित के घर के दरवाजे पर ही दिया गया। वहीं घटना के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नवीन झा सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी निजी नर्सिंग होम भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया है।

घटना के विषय में बताया गया कि बदमाशों ने नवीन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर अचानक उसे गोलियों से भुन दिया। पीड़ित को एक गोली सीने में और दो बांह में लगी है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

