February 25, 2026

PATNA : राजधानी में अपराधियों का बढ़ा आतंक, शेखपुरा में दिनदहाड़े युवती को गोली मारकर फरार हुए अपराधी

पटना, बिहार। बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहाँ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के डीहरा शेखपुरा के बांध पर की है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने युवती को गोलियों से भून दिया है। तीन गोली लगने की बात सामने आ रही है। वहीं हत्या के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, पटना के डीहरा शेखपुरा में जिस युवती की हत्या मामले में मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। वही पटना पुलिस ऑनर किलिंग और प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच करेगी। वही घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवती की मौत की सूचना मिली है। जिसके बाद सभी एंगल से मामलों की जांच की जा रही है। वहीं युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You may have missed