February 11, 2026

PATNA : एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

पटना,पालीगंज। रविवार की रात सिगोड़ी थाना क्षेत्र के रेगनियाडीह गांव के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वही जानकारी के अनुसार रविवार की रात सिगोड़ी थाना क्षेत्र के रेगनियाडीह गांव के पास एक व्यक्ति को कट्टा लेकर अपराध करने की योजना बनाने की बात सिगोड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तथा एक देशी कट्टा के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के जरखा गांव निवासी बेंकटेश शर्मा के पुत्र श्रीमन शर्मा के रूप में हुआ। वही मामले की पुष्टि करते हुए सिगोड़ी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुई है।

You may have missed