रोसड़ा में लड़कियों के साथ पकड़े गये चार युवकों पर मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज, भेजे गये जेल

समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में कार से संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार आठ लड़के व लड़कियों का मामला महिला पुलिस की जांच में मानव तस्करी का निकला। इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। वहीं मेडिकल जांच के बाद पकड़ी गयी लड़कियों को रिमांड होम में भेज दिया गया। विदित हो कि रोसड़ा पुलिस द्वारा बीते सोमवार की शाम में पुलिस ने एक कार पर सवार लड़के-लड़कियों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर महिला थाना के हवाले कर दिया था।मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि रोसड़ा थाना के मब्बी से एक कार में चार युवकों के साथ गिरफ्तार ये लड़कियां पश्चिम बंगाल से पहुंची थी। जहां उन लड़कियों को बहला- फुसलाकर स्टेज पर डांस प्रोग्राम में नाचने के लिये लायी गयी थी। इस बात का खुलासा रोसड़ा पुलिस के समक्ष इन लड़कियों ने की। इन लड़कियों के बयान पर समस्तीपुर महिला थाना ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर लड़कियों के साथ गिरफ्तार चार लड़कों पर मानव तस्करी का आरोप है। इस संबंध में महिला थाना के थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि मानव व्यापार के मामले में गिरफ्तार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें दरभंगा जिले के बहेड़ी का नागमणि, रोसड़ा का विकास, प्रदीप कुमार और प्रकाश मिश्रा शामिल है। महिला थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि नागमणि लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाने के बाद जबरन डांस कराता है। कार में मिली सभी लड़कियां नाबालिग थी। वहीं लड़कियों ने बताया कि चारों लड़के ने उन्हें बंगाल के सियालदह से 25 दिन पूर्व बहला- फुसलाकर लाया था। उसके बाद से उन्हें अलग-अलग स्थानों पर प्रोग्राम में नचवाया जाता था। महिला थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को जेल में भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्त में पहुंची लड़कियों के परिजनों को सूचित कर दी गयी है। तब तक लड़कियों को रिमांड होम में रखी गयी है।

About Post Author

You may have missed