January 27, 2026

बक्सर में अपराधियों का बढ़ा आंतक, दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे क्रिकेटर की हुई हत्या

बक्सर, बिहार। बक्सरमें सोमवार को दिनदहाड़े स्थानीय क्रिकेट प्लेयर की हत्या कर दी गई। सोमवार वह अपने घर से बक्सर बाजार जा रहा था। तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मुफस्सिल थानेदार अमित कुमार ने बताया कि बैरिया गांव निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह (24) का मर्डर हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब दुर्गेश अपने घर से चला था तो उसके दो दोस्त सुशांत तिवारी व अंकित कुमार भी साथ में थे।

जब बाइक सवारों ने दुर्गेश को रोका तो दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दुर्गेश के दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गेश सिंह बहुत ही होनहार युवक था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। क्रिकेट में हमेशा अव्वल रहता था। जिला स्तरीय क्रिकेट में इसने कई अवार्ड अपने नाम किया। दुर्गेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है।

You may have missed