February 13, 2026

PATNA : उमेश कुशवाहा का BJP पर हमला, बोले- BJP धार्मिक उन्माद उत्पन्न करना चाहती है

पटना। राजधानी पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि BJP के पास न कोई विकास का एजेंडा है और न ही वो बेरोजगारी एवं भुखमरी जैसी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। वही उन्होंने कहा की BJP धार्मिक उन्माद उत्पन्न कर ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहती है। वह सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को बिगाड़ना चाहती है। वही उन्होंने कहा की BJP के इस झांसे में बिहार या भारत की जनता अब आने वाली नहीं है। वही कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के सुशासन का आधार भी सभी धर्म के प्रति आदर एवं सम्मान करना ही है।

वही भारतीय संविधान में सर्व-धर्म सम्भाव के सिद्धांत पर आधारित धर्म-निरपेक्षता को विशेष महत्व प्रदान किया गया है। वही संविधान का अनुच्छेद 15 धार्मिक आधार पर भेदभाव को निषेध करता है। साथ ही, संविधान के अनुच्छेद 25 में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है, जिसमें किसी को भी किसी भी धर्म में आस्था रखने का अधिकार प्राप्त है। इसका तात्पर्य यह कभी नहीं है कि हम सिर्फ एक धर्म को मानें और दूसरे धर्म के प्रति आस्था न रखें।

You may have missed