October 28, 2025

PATNA : घरेलू विवाद से तंग आकर दंपति जोड़ें ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां, घरेलू कलह से तंग आकर एक दंपति जोड़ें ने आत्महत्या कर ली। वही यह पूरा मामला दीघा थाना क्षेत्र के अखाड़ा गली की है। जहां पति-पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक में सल्फास की गोली घोलकर पी ली। वही आनन-फानन में आसपास के लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वही इस मामले की छानबीन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से पटना से सटे नेउरा का रहने वाला था। अखाड़ा गली में किराए के मकान में रहता था। ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मृतक दंपती के 3 बच्चे हैं। जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। आसपास के लोगों की मानें तो आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। घर की माली हालत भी ठीक नहीं थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गुस्से में पति ने कोल्ड ड्रिंक में सल्फास की गोली मिलाया व पत्नी के साथ पीकर सो गए। वही इस संबंध में DSP विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया की दीघा थाना क्षेत्र के अखाड़ा गली निवासी रंजीत नट और आशा देव ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। वही इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

You may have missed