September 23, 2025

नीतीश कुमार डरे, तेजस्वी पर चार्जशीटेड मामले में सम्राट चौधरी बोले- करप्शन का ‘सी’ कहा गया मुख्यमंत्री जी

पटना। डिप्टी CM तेजस्वी ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में चार्जशीटेड होने के बाद से ही भाजपा उनको अपने पद से इस्तीफा देने को कह रही है। इसी मुद्दा को लेकर आज विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार डर गए। उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह तेजस्वी से इस्तीफा मांग सके। वही विधानमंडल के मानसून सत्र में तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़े भाजपा नेता ने कहा मुख्यमंत्री का पास एक सी होता था, ‘सी’ मतलब ‘करप्शन, जिसे वह कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। इसी ‘सी’ के कारण उन्होंने सिर्फ FIR होने पर जीतन राम मांझी को शपथ के 4 घंटे बाद मंत्री पद से हटा दिया था। वही रामधार सिंह, मंजू वर्मा, कार्तिकेय सिंह के खिलाफ करप्शन के आरोप पर उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था। लेकिन, अब वह डर गए हैं, जिसके कारण चार्जशीटेड तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगने के लिए उनका मुंह नहीं खुल रहा है। क्योंकि वह जानते हैं कि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि BJP उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने उन्हें पैदा किया। भाजपा के कारण वह मुख्यमंत्री बने। हमने उन्हें 5 बार मौका दिया। वर्ना वह भी जानते थे कि उनके साथ शामिल 7 पार्टियों की क्या हैसियत थी। वही सभापति के साथ हुई नोंकझोंक को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जिंदाबाद और मुर्दाबाद ही होता है। सभापति ने हमसे कहा कि सदन के अंदर मुर्दाबाद नहीं कह सकते हैं। हमलोगों ने कहा कि यह हमारा अधिकार है, आप जो चाहें कर सकते हैं।

You may have missed