12 सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मियों का हड़ताल : निगम ऑफिस के सफाई कर्मियों का धरना-प्रदर्शन, शहर में कामकाज ठप

पटना। राजधानी पटना में निगम कर्मी एक बार फिर हड़ताल पर चल गए है। आज पटना के मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स के अंदर निगम कर्मचारियों ने निगम ऑफिस के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है की जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। निगम कर्मचारियों ने आगे कहा की अनिश्चित काल तक के लिए हड़ताल पर भी चले जायेंगे। पटना नगर निगम सयुंक्त कर्मचारी समन्वय समिति के प्रवक्ता जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार अगर नगर निगम कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं करती है। साथ ही आउटसोर्सिंग एजेंसियों को बिहार में बैन नहीं करती है तो हम अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अनिश्चित काल के लिए हड़ताल करेंगे।
2021 और 2022 में भी हुई थी हड़ताल
PMC सयुंक्त कर्मचारी समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि साल 2020 में लोकआयुक्त की एक कलम से बिहार के पूरे दैनिक कर्मचारियों को हटा दिया गया था। और कहा था की यह निगम में काम नहीं करेंगे। जिसके लिए भी हमने 2021 और 2022 में हड़ताल किया था और न्यायालय से लड़ कर इन लोगों को उनका हक्क दिलवाया था। जिसके बाद हमने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हमने हड़ताल बंद करवाया। इसके बाद बिहार के नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव से हमारी मीटिंग हुई। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि मांगे पूरी होंगी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। 10 महीने बीत गए लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
नगर निगम कर्मियों की मांग
वही इन कर्मचारियों की मांग है कि निगम कर्मी दैनिक श्रमिकों का स्थायी करण हो। आउटसोर्स व्यवस्था खत्म किया जाये। इसके साथ ही न्यूनतम वेतन 18 हजार से 21 हजार किया जाए। समान काम का समान वेतन लागू करने के साथ 12 मांगो को लेकर लगातार नगर निगम कर्मचारी धरना कर रहे हैं। जितेन्द्र कुमार ने यह भी कहा कि एक तरफ सरकार सफाई कर्मचारी को कोरोना योद्धा बताती थी। लेकिन, कोरोना जाते ही वह इन्हें भूल गयी है। सबसे ज्यादा शोषण भी सरकार इन्हीं का करती है। पूरे नगर को साफ करने वाला ही खुद सुरक्षित नहीं है। अगर नगर निगम कर्मचारियों को मांगों को सरकार नहीं सुनती है। उन्हें पूरा नहीं करती है तो वह अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जायेंगे। जिससे शहर में गंदगी फैलने लगेगी। डेंगू जैसी बीमारियां फिर से फैलने लगेंगी।

You may have missed