भारत में 2 से 18 साल के बच्चों भी लगेगी कोरोना की वैक्सीन, DGCI ने दी कौवैक्सिन लगाने की मंजूरी

भारत सरकार। इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत सरकार ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। बता दें कि तीसरी लहर को लेकर एक्सपोर्ट बताते आ रहे हैं कि इस लहर में बच्चों को सबसे अधिक खतरा होगा जिसको देखते हुए भारत सरकार ने बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। जानकारी के मुताबिक अब भारत में 2 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन लगाई जा सकेगी। इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने अपनी मंजूरी दे दी हैं।

जानकारी के अनुसार, बच्चों को भी वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी। हालांकि, इसकी डीटेल्ड गाइडलाइन जारी होनी अभी बाकी है। जिसे DCGI जल्द जारी करेगी। जिसके बाद वैक्सीन लगाने की प्रोसेस और दो डोज के बीच रखे जाने वाले अंतर की भी जानकारी मिलेगी। बता दे कि अभी भारत में वयस्कों को तीन वैक्सीन लगाई जा रही हैं। कोवैक्सिन, कोवीशील्ड और स्पूतनिक वी। इनमें से कोवैक्सिन को भारत बायोटेक ने बनाया है। कोवीशील्ड बनाने वाला सीरम इंस्टीट्यूट भी बच्चों की वैक्सीन कोवोवैक्स को बनाने की तैयारी कर रहा है।

You may have missed