बिहार में आज कोरोना के वैक्सीनेशन का मेगा कैंप, राजधानी पटना के 200 से अधिक सेंटर पर होगा टीकाकरण
पटना, बिहार। बिहार में आज राज्य सरकार के द्वरा कोरोना के वैक्सीनेशन के मेगा कैंप का आयोजन किया गया हैं। राज्य सरकार ने बिहार के सभी 38 जिलों को एक बड़ा टारगेट देकर एक दिन में सबसे अधिक टीका लगाने के लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए बिहार में आज वैक्सीनेशन के सेंटर में भी वृद्धि की गई हैं। वही बिहार की राजधानी पटना में 200 से अधिक सेंटर पर वैक्सीनेशन की तैयारी है। इसके साथ साथ आज मेगा के दिन कैंप के हर सेंटर पर दोनों वैक्सीन कोवैक्सिन और कोवीशील्ड की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के अनुसार, पटना में भी 200 से अधिक सेंटरों पर कोरोना की दोनों वैक्सीन की पर्याप्त डोज होने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही टीका एक्सप्रेस में भी दोनों वैक्सीन की डोज दी गई है। पटना दुर्गा पूजा में वैक्सीनेशन में पीछे रह गया था, इसलिए मेगा कैंप में एक फिर पूरे देश में आगे होने की तैयारी है। वही स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को लेकर विशेष निर्देश जारी किया है। यहां दूसरे डोज को लेकर हेल्थ वर्करों को लगाया गया है। बता दे कि इसके लिए आशा और ANM के साथ पूरी टीम को लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जो पहला डोज तो ले लिए हैं लेकिन दूसरे डोज को लेकर तैयार नहीं है। ऐसे लोगों में टीका को लेकर जागरुकता लाने को लेकर भी निर्देश दिया गया है।

