पंजाब हराने के बाद आई कांग्रेस की प्रथम प्रतिक्रिया, प्रदेश कांग्रेस सिद्धू ने स्वीकार की हार, आप को दी बधाई

पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर के आगे सत्ताधारी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होता दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब के लोगों ने जो फैसला किया है वह स्वीकार है। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई भी दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा की लोगों की आवाज भगवान की आवाज होती है। हम अपनी हार को स्वीकार करते हैं। पंजाब के लोगों का फैसला सर आंखों पर। आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई। आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे। इधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 13 हजार तो सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है।

You may have missed