February 15, 2026

PATNA : नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का 11 दिसंबर को पटना में होगा भव्य स्वागत, जुटेंगे कई दिग्गज

  • 11 दिसंबर को डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के स्वागत समारोह में मीरा कुमार, आंनद शर्मा, तारिक़ अनवर, भक्त चरण दास सहित जुटेंगे कई दिग्गज

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह 11 दिसंबर को पटना आएंगे। वही इस दौरान उनका भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक दिग्गज नेता सहित राज्यभर के कांग्रेस जन एवं शुभेच्छु स्वागत में जुटेंगे। दिव्या प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने 11 दिसंबर को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा के साथ पटना एयरपोर्ट पर 11 बजे दिन में उतरेंगे। वहां शेखपुरा मोर होते हुए जवाहरलाल नेहरू पथ पर नेहरू पार्क में अवस्थित पंडित पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद ललित भवन, हड़ताली चौक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे के रास्ते गांधी मैदान बापू सभागार पहुंचेंगे। बापू सभागार में 11.30 बजे से स्वागत समारोह आयोजित है।

वही इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, बिहार सरकार के मंत्री अफाक आलम, मंत्री मुरारी गौतम, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, अनिल शर्मा, शकील अहमद सहित पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्षगण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद,  जिला कांग्रेस के अध्यक्षगण, प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्षगण,मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे।

You may have missed