PATNA : दीघा में दो गुटों के आपसी विवाद चली गोली, मौके से 6 खोखा बरामद, SSP ने दिए जांच के निर्देश

पटना। राजधानी पटना में दीघा के यदुवंशी नगर इलाके में 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ। मारपीट के बाद जमकर गोलीबारी हुई। इस कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। काफी समय बाद थाने की पुलिस को इसकी जानकारी हुई। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। लेकिन पुलिस के हाथ चली गोलियों का खोखा जरूर लगा। वही यह पूरा मामला शुक्रवार की सुबह 5 से 6 बजे की बीच का है। लेकिन बड़ी बात ये है कि शाम होने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है। वही अब सवाल यह उठता हैं की जिन लोगों के बीच विवाद हुआ और गोली चलाई, वो कौन लोग थे? इस बारे में भी पुलिस को कुछ खास पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
खंगाला जाएगा इलाके में लगा CCTV
वही इस मामले पर पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना की पेट्रोलिंग टीम वारदात स्थल पर पहुंची थी। वहां से गोली का 6 खोखा बरामद हुआ है। वही इसके पीछे का कारण आपसी या जमीन विवाद का मामला होने की संभावना है। गोलीबारी के बाद से दोनों पक्षों के लोग गायब हैं। सुबह से शाम हो गया पर कोई भी पुलिस के सामने नहीं आया है। इनके बारे में पुलिस की टीम पता लगा रही है। वही इनकी पहचान के लिए वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाएगा। वही जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। इस मामले में थाने की टीम की जांच अब भी चल रही है। फिलहाल गोलीबारी के इस कांड में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जैसे ही कोई शिकायत दर्ज होगी, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed