January 28, 2026

12 जुलाई को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित देशव्यापी मौन सत्याग्रह में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की होगी भागीदारी : अखिलेश सिंह

पटना। वर्तमान की केंद्र सरकार के कुत्सित राजनितिक दुष्चक्र के कारण जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी कोराजनितिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इससे साफ़ जाहिर है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी से डर गए हैं। लिहाजा उनकी सरकार के द्वारा आम आदमी की आवाज बन चुके राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास कानूनी हथकंडे के माध्यम से किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में कतई चुप नहीं बैठेगी। केंद्र सरकार द्वारा रचित इस षड्यंत्र के खिलाफ 12 जुलाई (बुधवार) को कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी मौन सत्याग्रह का आयोजन किया है। उक्त बातों की जानकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी को देशव्यापी अपार जन समर्थन मिला है उससे वर्तमान केंद्र की सरकार सकते में आ गयी है। इस कारण उन्हें रोकने के लिए मोदी सरकार तरह तरह के स्तरहीन और अनैतिक प्रयास कर रही है। उसी प्रयास का एक नमूना है वर्तमान की अदालती कार्रवाई। पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से केंद्र की सरकार ने राजनितिक दुष्चक्र रच कर आनन् फानन में राहुल गांधी जी के संसद की सदस्यता को रद्द कराया। उन्होंने कहा कि अडानी मसले पर राहुल गांधी की संसद में उठती आवाज और संसद के बाहर पूरे देश भर में उन्हें मिल रहे अपार जनसमर्थन से मोदी सरकार डर गई है। और उन्हें लगता है कि शायद उनके द्वारा की गई इस ओछी राजनितिक कार्रवाई से कांग्रेस पार्टी डर जायेगी तो ये उनकी ग़लतफ़हमी है। इसके लिए पार्टी सडक से लेकर संसद तक वर्तमान के केंद्र सरकार की ईंट से ईंट बजाकर रख देगी। केंद्र सरकार के इस रवैये के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष 12 जुलाई को एक विशाल मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, बिहार प्रदेश प्रभारी श्री भक्त चरण दास, बिहार सहप्रभारी अजय कपूर, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष डॉ। मदन मोहन झा, कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के चेयरमैन निखिल कुमार समेत पार्टी के सभी विधायक, सभी विधान पार्षद, और पूरे राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था अलग अलग जिलों से पटना के लिए रवाना हो चुका है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से यही लोग केंद्र की तानाशाह सरकार के ताबूत में कील ठोकेंगे। अभी धान की रोपनी का समय चल रहा है और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में अब पूरा देश मोहब्बत की खेती करेगा।

You may have missed