लोकसभा चुनाव में बिहार समेत 9 राज्यों के क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस, सीट शेयरिंग पर बनेगी ठोस रणनीति

पटना। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। कांग्रेस देश के 9 राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेगी। कांग्रेस की गठबंधन कमेटी कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद कांग्रेस राज्यों में अपने सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग को लेकर बात करेगी। जिन राज्यों में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों से गठबंधन कर सकती है, उसमें जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु शामिल है। वहीं कांग्रेस दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है लेकिन पंजाब में आप से कांग्रेस का गठबंधन पर संशय की स्थिति है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी वाईएसआरटीपी का कांग्रेस में विलय कर सकती हैं।इस सप्ताह के आखिरी में वाईएस शर्मिला दिल्ली आएंगी और यहीं विलय का आधिकारिक ऐलान होगा। कहा जा रहा है कि वाईएस शर्मिला को राज्यसभा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत में तेजी आने की संभावना है क्योंकि कांग्रेस गठबंधन समिति कल (3 जनवरी) को अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नौ राज्यों में गठबंधन बनाएगी. जानकारी के मुताबिक, राज्य इकाइयों से चर्चा कर चुकी कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति बुधवार को पार्टी अध्यक्ष खड़गे को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और इसके बाद पार्टी अध्यक्ष महागठबंधन के अन्य दलों के साथ बातचीत को आगे बढ़ाएंगे. पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावना बहुत कम है. इस बीच, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में ‘थोक’ मतभेद हैं और यह ‘थकी हुई और निराश आत्माओं’ से बना है। वे (भारत गठबंधन) भी अच्छी तरह से जानते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वे औंधे मुंह गिरेंगे। तथाकथित गठबंधन में ‘थोक’ मतभेद हैं। ये ‘थकी हुई और निराश आत्माएं’ जानती हैं कि उनका (लोकसभा चुनाव 2024 में) कोई प्रभाव पड़ेगा।

About Post Author

You may have missed