February 12, 2026

कांग्रेस नेता नंद बिहारी सिंह बने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के पटना कार्यालय प्रमुख,लोगों ने दी बधाइयां

पटना।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के द्वारा बिहार के तीन समर्पित नेताओं को राज्य के तीन अलग प्रक्षेत्रों का कार्यालय प्रमुख बनाया गया है।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार श्री प्रकाश मिश्रा को बेगूसराय,मोहम्मद शोएब को मुजफ्फरपुर तथा नंद बिहारी सिंह को पटना प्रक्षेत्र का कार्यालय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन तीनों के नियुक्ति में सेवादल के लोगों ने हर्ष जताया है।साथ ही उन्हें बधाई दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीत कुमार शुक्ला ने इस मौके पर पटना प्रक्षेत्र के नए कार्यालय अधिकारी नंद बिहारी सिंह को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में कांग्रेस सेवा दल के परचम लहराने की उम्मीद जाहिर की है।अजीत शुक्ला ने बताया कि नंद बिहारी सिंह विगत 40 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित नेता रहे हैं।रोहतास जिला से जुड़े नंद बिहारी सिंह लंबे अरसे से पार्टी की सेवा करते रहे हैं।उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष कांग्रेस को मजबूत करने में व्यतीत किया है।आज भी नंद बिहारी सिंह जैसे कांग्रेसी कांग्रेस के अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए उदाहरण हैं।उन्हें देखकर नई पीढ़ी के नेता कार्यकर्ताओं को उनका अनुसरण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा उन्हें पटना प्रक्षेत्र का कार्यालय अधिकारी नियुक्त करने से सेवादल की सक्रियता बढ़ेगी तथा पार्टी में मजबूती आएगी।

You may have missed