January 27, 2026

PATNA : कांग्रेस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की जयंती मनायी

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह की 92वीं जयंती एक सादे समारोह में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की।
इस अवसर पर स्व. चन्द्रशेखर सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. झा ने कहा कि चन्द्रशेखर बाबू एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील राजनेता थे। बिहार के राजस्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य प्रशासन में वित्तीय प्रबंधन को पटरी पर लाकर, आंतरिक संसाधन बढ़ाने के उपायों पर बल दिया। राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने के लिये उन्होंने अपने कार्यकाल में कई योजनाएं चलायीं। वे एक जागरूक राजनेता थे। आज कृतज्ञ राज्य उनके योगदान का स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करता है।
इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश राठौड़, रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनंद माधव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष असफर अहमद, छत्रपति यादव, कुमार आशीष, चुन्नू सिंह, नवनीत जयपुरियार, अमित कुमार, उदय शंकर पटेल, रवि गोल्डेन, र्इं. कलेश, अनोखा सिंह, बीरेन्द्र सिंह, अजय कुमार ने चन्द्रशेख्र बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed