January 26, 2026

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस ने जताया गहरा शोक

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मदन मोहन ने कहा कि बीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता थे। बीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छ: बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केन्द्र में इस्पात मंत्री बनाये गये थे। उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके शोक संतप्त परिवार को भागवान इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, एमएलसी प्रेम चन्द्र मिश्रा, एआईसीसी चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह, सुबोध कुमार, राजेश राठौड़, पूर्व एमएलसी लाल बाबू लाल, अमिता भूषण, आनन्द माधव, जया मिश्रा, कुमार आशीष, गुंजन पटेल, मृणाल अनामय, निरंजन कुमार शामिल हैं।

You may have missed