बिहार कांग्रेस ने छठ व्रतियों में किया पूजा सामग्री का वितरण

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर छठ व्रतियों के बीच आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति बिहार कांग्रेस के द्वारा व्रतियों के लिए पूजा सामग्रियों का वितरण किया। लोक आस्था के इस महापर्व छठ में बिहार कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने जिले में व्रतियों के सेवा के लिए अपने स्तर से कार्यरत हैं।
प्रसाद व पूजा सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, एनएसयूआई के अध्यक्ष चुन्नू सिंह, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन यादव, मृणाल अनामय सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

You may have missed